पंचतंत्र की कहानियाँ by Ayushi Shrivastava, IX B

Summer Reading Challenge 2019

IX B

पुस्तक का नाम  :-    पंचतंत्र की कहानियाँ
       लेखक       :-    गंगा शरण शर्मा
     प्रकाशक      :-   आत्माराम एंड सन्स
 पुस्तक संख्या    :-    13948
        मूल्य         :-     ₹ 350
पुस्तक के बारे में :-
             यह किताब बहुत अच्छी है। पंचतंत्र की कहानियों से हमें अपने जीवन में काफी कुछ सीखने को मिलता है। पंचतंत्र की इस किताब में दो तंत्र दिए गए हैं। इसके पहले तंत्र  में 25 कहानियाँ हैं तथा यह सभी कहानियाँ इस तंत्र के कुछ पात्रों से जुड़ी हुई हैं। इन कहानियों के मुख्य पात्र दमनक और करटक नाम के दो गीदड़ हैं। प्रथम तंत्र में सभी 25 कहानियाँ एक दूसरे से संबंधित हैं। यह कहानियाँ हमें जीवन के बारे में बहुत कुछ सिखाती हैं। हमें अपने जीवन का मूल उद्देश्य बताती हैं। यह तंत्र मित्रभेद से प्रारंभ होकर समझदार शत्रु नामक कथा पर खत्म होता है। इस किताब के दूसरे तंत्र में 8 कहानियाँ हैं।  इस तंत्र की सभी 8 कहानियाँ कुछ पात्रों से जुड़ी हुई हैं जिनमें प्रमुख लघुपतनक नाम का एक कौआ तथा हिरण्यक नाम का एक चूहा हैं। इस किताब की सभी 33 कहानियाँ हमें हमारे जीवन की बहुमूल्य शिक्षा प्रदान करती हैं। सभी को यह किताब अवश्य पढ़नी चाहिए।
                           – आयुषी श्रीवास्तव
                                    9 – (ब) 
                              केन्द्रीय विद्यालय आज़मगढ़

About kvazamgarh

Kendriya vidyalaya, Azamgarh was established in the year 1974. Classes for 10th started in the year 1979 and classes for 12th started in the year 1981 respectively. This Library blog has been started in 2014 and library automation also became functional powered by e-granthalaya software provided by NIC. Visit our official school website https://azamgarh.kvs.ac.in/
This entry was posted in IX B and tagged , , , , , , , , , . Bookmark the permalink.

1 Response to पंचतंत्र की कहानियाँ by Ayushi Shrivastava, IX B

  1. Shadan says:

    Wonderful to write book review by children and god bless you to become success writer

    Like

Leave a comment